Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र: समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा होने की सुचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर से पुणे जा रही एक बस बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास पलट गई और भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की आग लगने से मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस बस में 30 यात्री सवार थे।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं।

फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img