हादसे में चार कांवड़िये घायल, अस्पताल में भर्ती
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: मेरठ-करनाल हाइवे के गांव लक्ष्मणपुर में बाइक सवार कांवड़ियों ने पैदल चल रहे कांवड़िए को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार सहित चार कावंड़िये घायल हो गये। पुलिस ने चारो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार की सुबह गांव लक्ष्मणपुर के नजदीक हरिद्वार से जल लेकर अपने गांव हरियाणा राज्य के करनाल जिले के फूंसगढ निवासी बाइक सवार तीन कांवड़ियो नवीन, साइमन पुत्रगण बबलू एवं शुभम पुत्र सुनील जा रहे थे।

