Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

गन्ने की ट्राली रोके जाने पर किसानों ने किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मंगलौर: लिब्बरहेड़ी चीनी मिल में गन्ने की गुणवत्ता चेक करने को लेकर तैनात कर्मचारियों ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। किसानों ने अन्य किसानों के गन्ने को रोक दिया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

बुडपुर जट गांव निवासी किसान हिमांशु गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मिल में पहुंचा था। यहां पर कर्मचारियों ने ट्राली को रोकते हुए कहा कि गन्ना खराब है। इसकी तोल नहीं होगी। जिस पर किसान एवं कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। इसी बीच भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, राममूर्ति, अशोक, धर्मपाल, अमित पाल, महफूज एवं गुलफाम आदि मौके पर पहुंच गए।

किसानों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। किसानों को बिना वजह परेशान करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने दूसरे किसानों की भी ट्रैक्टर-ट्राली रुकवाना शुरू कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की। किसी तरह से उनको शांत किया। किसान गन्ना विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े है।

वहीं चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल साफ-सुथरा गन्ना ही लेगी। पहले ही किसानों को बता दिया गया है कि बासी गन्ने की आपूर्ति नहीं होगी। गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों को 72 घंटे का समय दिया गया है। मिल प्रबंधन पर बिना वजह दबाव बनाया जा रहा है। युवा भाकियू के प्रदेश सचिव अंकुर चौधरी ने बताया है कि मिल प्रबंधनों का रवैया किसानों के प्रति बड़ा गैर जिम्मेदाराना है।

गन्ना तुलाई के समय किसानों को बेवजह परेशान किया जाता है। अभी तक किसानों की सुविधा के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं । ठंड बढ़ गई है। लेकिन अलाव की कोई व्यवस्था मिल प्रबंधन की ओर से नहीं की गई है। यहां तक कि पिछले सीजन का भुगतान भी अभी तक नहीं हो सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img