Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

लव, हॉरर और सस्पेंस का संगम है फिल्म वॉश

  • अजय गर्ग के खूबसुरत गीतों ने फिल्म में डाली जान
  • 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाहालों में होगी रिलीज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विदेशी हॉरर फिल्मों की तर्ज पर बालीवुड की अमूमन डरावनी फिल्मों का नाम आते ही लोगों के दिमाग में रामसे ब्रदर्स की फिल्में जेहन में आ जाती है। ऐसी फिल्में डर के नाम पर अश्लीलता से भरी रहती थी, लेकिन अब फिल्म निर्देशकों की सोच बदल गई है और दर्शकों की रुचि भी।

इसको देखते हुए 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में जगमीत सुंदरी की लव, हॉरर और थ्रिलर से भरी फिल्म वॉश रिलीज होने जा रही है। डायरेक्टर का दावा है कि एक प्यारी-सी लव स्टोरी को हॉरर से बेहतरीन ढंग से जोड़कर पेश किया गया है। इस फिल्म के गीत मेरठी अजय गर्ग ने लिखे हैं। इस फिल्म के टीजर गीत जानशीन तेरी होठों की नमी काफी पसंद किया जा रहा है।

27 11

फिल्म के निर्माता साहिल और गंगा ममगाई की इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों और पहाड़ों मनाली और धर्मशाला आदि जगहों पर हुई है। इस फिल्म के हीरो विवेक जेटली और हीरोइन गंगा ममगाई के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इस फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म के डायरेक्टर जगमीत सुंदरी ने बताया कि इस फिल्म की कहानी प्रभावशाली और दर्शकों को जोड़कर रखने वाली है।

एक युगल की शादी हो जाती है। तभी इनके बीच में एक तीसरी शक्ति का प्रवेश होता है। यह शक्ति शादी के बाद हीरोइन को ले जाना चाहती है। इस पर ही फिल्म टिकी हुई है। डायरेक्टर ने बताया कि इंटरवल के समय फिल्म ऐसे मोड़ पर होती है कि दर्शक अपनी निगाहें स्क्रीन से हटा नहीं सकता है। फिल्म में टीवी कलाकार रितुराज सिंह, प्रीति कोचर, कावेरी प्रियम और विशाल सुदर्शन आदि भी हैं।

इस फिल्म में संगीत मुख्तार सहोता ने दिया है, जबकि गीतकार अजय गर्ग हैं। डायरेक्टर ने बताया कि अजय गर्ग के खूबसूरत गीतों को हॉरर फिल्म में शामिल करना चुनौती थी, लेकिन फिल्म की कहानी पर चारों गीत फिट बैठते है। इन गीतों को मौहम्मद इरफान, शाल्मली खोलगड़े, पलक मुछाल, यासिर देसाई और पावनी पांडेय ने आवाज दी है। फिल्म का एक गीत आज रिलीज होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img