Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की हैं। इस पोस्ट के जरिए अर्जुन रामपाल दूसरी बार पिता बने की अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। अर्जुन कपूर की यह पोस्ट आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं।

03 19

अर्जुन कपूर के वायरल पोस्ट की बात करें तो अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विनी-द-पूह के साथ ‘हैलो वर्ल्ड’ छपे तौलिए की तस्वीर साझा की है। वहीं, एक्टर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, ‘मुझे और मेरे परिवार को आज खूबसूरत बेटे का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड 20.07.2023।’

https://www.instagram.com/p/Cu7bJv-NUzW/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

एक्टर अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा है, ‘बधाई हो दोस्त।’ राहुल देव ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई डैडी और मम्मी।’ निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, ‘आखिरकार !! बधाई हो, नन्हे बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके अलावा एमी जैक्सन और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स भी जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img