Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘ओएमजी 2’ का नया गाना रिलीज, तांडव करते दिखे अक्षय कुमार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। फैंस को ‘ओएमजी 2’ का यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

19 13

‘ओएमजी 2’ के नए गाने ‘हर हर महादेव’ में एक्टर अक्षय कुमार शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार लंबी-लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाकर तांडव कर रहे हैं। इस गाने में अक्षय कुमार शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। ‘ओएमजी 2’ के इस नए गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गाया और कंपोज किया है। इस गाने के लिरीक्स शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं।

20 10

सोशल मीडिया यूजर्स नए गाने ‘हर हर महादेव’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका इतनी अच्छी तरह निभा सकते हैं। इस भूमिका के लिए उनके समर्पण और भक्ति को स्पष्ट रूप से देखा जाता है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने गाने में अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, “एक गाने से काफी ज्यादा। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको ईश्वर के प्रति विस्मय में डाल देता है।” फैंस जमकर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img