Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

दिग्विजय सिंह का अंडर-19 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन

  • गांव हाथी करौदा के प्रधान सरवीर मलिक के पुत्र के चयन पर खुशी की लहर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियनशिप-2023 के लिए अंडर-19 भारतीय वॉलीबाल टीम में गांव हाथी करौदा के प्रधान के पुत्र दिग्विजय सिंह का चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गांव हाथी करौदा के प्रधान सरवीर मलिक का पुत्र दिग्विजय सिंह वर्तमान में स्पोर्ट आॅथरिटी आॅड इंडिया के कुरुक्षेत्र सेंटर पर वॉलीबाल खिलाड़ी के रूप में निरंतर प्रैक्टिस कर रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने बताया कि साई कुरुक्षेत्र से कोच राहुल सांगवान ने दिग्विजय सिंह के अंडर-19 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन होने की जानकारी दी है।

दिग्विजय सिंह अर्जेंटीना में वर्ल्ड चैंपियनशिप-2023 में अंडर-19 भारतीय वॉलीबाल टीम में देश की ओर से खेलेंगे। भारतीय टीम के साथ दिग्विजय सिंह शनिवार को अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गया है।

अंडर-19 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन पर गांव हाथी करौदा के साथ-साथ जनपद में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने भारतीय वॉलीबाल टीम के वर्ल्ड चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने की कामनाएं की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img