Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना में घायल हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत

  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा
  • परिवार में मचा कोहराम, 2011 में हुए थे पुलिस में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गांव मिल्क लच्छी निवासी धर्मेंद्र नागर (32) पुत्र स्व. भंवर सिंह वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और जनपद कानपुर के थाना सिविल लाइन में पहली तैनाती मिली। हाल में वह खरखौदा थाने पर तैनात थे और जनवरी 2023 में हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन हुआ था। चार दिन पूर्व मंगलवार की रात थाने के किसी कार्य से थाना प्रभारी की क्रेटा कार लेकर मेरठ गए थे।

24 24

बुधवार देर रात लौटते समय करीब 2:30 बजे मेरठ स्थित शताब्दीनगर विवेकानंद स्कूल के पास कार डिवाइडर से टकराने के बाद होर्डिंग पोल से टकरा गई और बाद में पलट गई। कार में सवार हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को मेरठ स्थित अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर नोएडा के कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पांच बहन-भाई के चेहते थे धर्मेंद्र

हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद दो बड़ी बहनें व भाई विनोद ने परिवार का पालन पोषण किया और धर्मेंद्र को पढ़ा-लिखाकर पुलिस में भर्ती करा दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी शीतल, बेटी मानवी उर्फ मीठी (10), बेटा कृष्णा (5) के साथ छोटी अविवाहित बहन सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कैंट स्टेशन के निकट महिला पर चाकू से हमला

कंकरखेड़ा: कैंट स्टेशन रोड पर मुरादनगर ससुराल से आ रही महिला प्रियंका पत्नी विजेंद्र को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोटें आई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

27 21

जहां हालत गंभीर होने के दौरान उसके परिजन प्रियंका को मिमहेंस अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार महिला की ससुराल मुरादनगर है। शनिवार देर शाम प्रियंका ससुराल मुरादनगर से रेल द्वारा आ रही थी। जहां वह कैंट स्टेशन पर उतरी।

25 25

जब प्रियंका पैदल अकेली स्टेशन वाली रोड पर मायके गांव बटजेवरा रही थी।  तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। हमलावर जल्द ही हिरासत में होंगे।

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

मेरठ: भावनपुर थानांतर्गत में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। शिप्रा विहार कालोनी निवासी मोहित पुत्र प्रदीप की शादी 2015 को अलीगढ़ निवासी प्रभा के साथ हुई थी। प्रदीप पेशे से ट्रेवल एजेंसी चलाता है। वहीं, शनिवार को वह गाड़ी लेकर नोएडा गया हुआ था।

उसकी पत्नी प्रभा दोनों बच्चों सात साल के अंश व बेटी अन्नया के साथ ऊपरी मंजिल पर रहती थी। सास प्रीति व ससुर प्रदीप नीचे कमरे में रहते हैं। शाम को सास प्रीति पड़ोस में सत्संग में चली गई और ससुर बच्चों को ट्यूशन के लिए लेने के लिए ऊपर गया तो कमरा अंदर से बंद था। वहीं, कुछ देर के बाद बच्चे दादा प्रदीप के पास पहुंचे और बताया कि मम्मी ने गले में कपड़ा डाल रखा है।

जिस पर प्रदीप तुंरत ऊपर गया तो देखा कि प्रभा ने दुपट्टा गले में डालकर फांसी लगा रखी थी। इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पंचनामा भर दिया गया है। विवाहिता के मायके वालों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img