Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

हिन्दू युवती को लव जेहाद में फंसाने वाला पत्नी समेत गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बड़का रोड के एक अस्पताल में काम करने वाली हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करते रहने और बाद में उसे मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने के दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की पत्नी ने हिन्दू युवती के साथ मारपीट की थी। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

यह मामला नगर के बड़का रोड के इदरा के पास के एक अस्पताल का है। यहां एक हिन्दू युवती नर्स के रूप में कार्य करती है। इसी अस्पताल में एक युवक अकरम भी काम करता है। दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती द्वारा बड़ौत थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अकरम उसे अपना नाम अक्षय बताता था। उसने खुद को हिन्दू बताते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह खुद को तलाकशुदा बताता था।

उससे वह मुस्लिम धर्म अपनाने पर जोर देता रहा। जब वह नहीं मानी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। इस मामले की युवती ने एसपी से शिकायत की थी कि उसे लव जेहाद में फंसाया गया है। एसपी ने इस शिकायत को बड़ौत थाने में दर्ज करने के लिए भेज दिया। बड़ौत पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी अकरम व उसकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया।

उनके खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गईं। वहीं कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है। उनका चालान किया जाएगा। यह मामला हिन्दू संगठनों में आक्रोश का विषय बना हुआ है। कई हिन्दू संगठनों की ओर से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पकड़ी गई महिला रुखसार व उसके पति अकरम का एक छोटा सा बेटा भी है। अब दोनों के साथ वह भी थाने में ही था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img