- ग्राम सिकरौड़ा में काफी समय से अटा पड़ा है नाला
- नाले की सफाई और पानी की निकासी की उठाई मांग
जनवाणी संवादाता |
नजीबाबाद: क्षेत्र के ग्राम सिकरौडा में नाला गंदगी से अटा पड़ा है। पानी की निकासी सुचारू रूप से न हो पाने तथा नाले में अटी गंदगी से उठ रही दुर्गंध को लेकर ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने नाले की सफाई कराने की मांग उठाई है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरौडा के लोग नाले में अटी पड़ी गंदगी को लेकर परेशान हैं। नाले में अटी गंदगी के चलते जहां एक ओर पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है और दूसरी ओर गंदगी से दुर्गंध उठ रही है। जिससे ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका के चलते क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने लगातार कई बार मांग उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नाले के गन्दगी से पूरी तरह अटे होने के चलते घरों से निकलने वाले पानी की निकासी भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बागेश त्यागी, कलवा त्यागी, रामेश, नरेन्द्र, फुरकान, सलीम आदि का कहना है कि इस मामले में कई बार नाले की सफाई की मांग किए जाने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। नाले में अटी गंदगी से मक्खी-मच्छर और संक्रमण के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बरसात के दिनों में नाले के अटे होने के कारण लोगो के घरों में पानी भर गया था। जिससे उन्हें लगातार कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बलवीर सिंह, वीर सिंह, अमर सिंह, काले, धूम सिंह, विनोद कुमार, नागेश, हरपाल सिंह आदि लोगो ने परेशानी से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी ने बताया कि सफाईकर्मी मनमाने तरीके से काम करते हैं। कहने के वावजूद भी काम नहीं करते हैं। नाले के कुछ भाग की सफाई कराई गयी है। सफाई होने से रहे नाले की जल्द ही सफाई करायी जाएगी।

