Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने निकाली 300 से अधिक पदों पर वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव एवं असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एएआई द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भर्ती 2023 के तहत कुल 342 रिक्तियां प्रकाशित की गई हैं, जिनमें 324 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव, 09 पद सीनियर असिस्टेंट तथा 09 पद जूनियर असिस्टेंट के शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया रिक्रूटमेंट 2023 के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से 05 अगस्त 2023 से 04 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक अर्हता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्रासंगिक विषय में स्नातक/ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (04 सितम्बर 2023 को): अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 27/ 30 वर्ष होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एएआई के नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस एएआई भर्ती 2023 में उपर्युक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और व्यक्तिगय साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड) से करना होगा।

  • सामान्य/ ईडबल्यूएस & ओबीसी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए: 1000/-

  • एससी / एसटी/ पीडब्ल्यूडी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए: 00/-

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।

  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरें।

  • फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img