Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

भाकियू भानु के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • बैठक कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को बताया किसान विरोधी

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात/बरुकी: थाना क्षेत्र के गांव बरुकी में भाकियू भानु के क्षेत्रीय कार्यालय का जिला प्रभारी नरेश प्रधान व जिला अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यूनियन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

शुक्रवार दोपहर दो बजे थाना क्षेत्र के गांव बरुकी स्थित भाकियू भानु कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह व संचालन धूम सिंह ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रभारी चौधरी नरेश प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के विरोध में कार्य कर रही है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिला।

किसानों के गेहूं के दाम लागत से भी कम किसानों को मिल रहे हैं। गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। किसानों पर सरकार नए-नए कानून जबरदस्ती लाद रही है। यूनियन के जिला प्रभारी नरेश प्रधान व जिला अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने बरुकी मेन रोड पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह क्षेत्रीय किसानों की एक मीटिंग यूनियन कार्यालय पर की जाएगी। इस मौके पर हमीदुल्लाह, मेहराजुद्दीन, सौवीर सिंह, कोमल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, रामपाल सिंह कश्यप, राम बाहर सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img