Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

न्याय न मिलने पर पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान

  • पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी विवाहिता की जान
  • पुलिस द्वारा टरकाने से विवाहिता ने थाने की चौखट पर खाया था जहरीला पदार्थ, तब बच गई थी जान

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए कड़े निर्देश दिये हुए हैं, लेकिन परीक्षितगढ़ थाना पुलिस उनके निर्देशों को नहीं मान रही है तथा सरकार नारी सुरक्षा के दावे कर रही है, लेकिन इसरत थाने की चौखत पर इंसाफ मांगती रही, लेकिन इंसाफ की जगह उसे दुत्कार ही मिली। जिससे वह अपनी जान देने पर मजबूर हो गई और महिला सुरक्षा के वादों की पोल खोल कर रख दी। दहेज उत्पीड़न के चलते थाने में एक वर्ष से न्याय न मिलने पर विवाहिता ने ससुराल में पंखे में दुपट्टा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

वहीं, पीड़िता ने एक वर्ष पूर्व थाने में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। इसके बाद भी पुलिस पीड़िता को न्याय नहीं दिला पाई और उलटा ही पीड़िता को जेल भेज दिया था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के चलते एक विवाहिता जान देने पर मजबूर हुई। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीड़िता की मां व परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी इसरत की शादी गांव के ही वारीश पुत्र मुनाजर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे, लेकिन पुलिस पीड़िता को कार्रवाई के नाम पर आश्वासन दे रही थी। पीड़िता दिन रात थाने में न्याय के लिए लगातार गुहार लगा रही थी।

19 11

वहीं, एसआई द्वारा न्याय न मिलने पर थाने में गत 16 दिसम्बर 2022 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। इसके बाद भी पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों पर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता टूट गई और एक बार फिर से पीड़िता ने ससुराल में फांसी लगाने की कोशिश की थी।

लेकिन पुलिस ने सुसराल पक्ष के लोगों से सांठगांठ कर पीड़िता को ही जेल भेज दिया था। पीड़िता न्याय के लिए एक वर्ष से इंसाफ के लिए भटकती रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर पीड़िता को हड़काकर टरका देते थे। जिसके चलते पीड़िता को न्याय की कोई आस नहीं मिलने पर पीड़िता का कानून से विश्वास उठ गया। जिसके चलते शनिवार दोपहर पीड़िता इसरत ने ससुराल में छत के पंखे में दुपट्टा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसरत की मौत पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ससुराल पक्ष के लोग घर को छोड़कर फरार हो गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img