Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

CBI के सामने रिया चक्रवर्ती की पेशी, जल्द DRDO गेस्ट हाउस में होगी पूछताछ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुशांत सिंह केस में सीबीआई की जांच का आज 8वां दिन है। इस केस में तमाम आरोपियों से पूछताछ लगातार पूछताछ कर रही है। अब मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए सीबीआई ने समन जारी किया है।

रिया से ये पूछताछ डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में होगी। इसके पहले गुरुवार को जांच एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती को बुलाया गया है।

इसके अलावा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद, एजेंसी अब आने वाले दिनों में 20 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

रिया ने पहली बार पिछले डेढ़ महीने से उन पर लग रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखा। इसमें उन्होंने सुशांत से अपने रिश्ते, उनके परिवार से रिश्तों, पैसों के लेन-देन समेत कई आरोपों का जवाब दिया।

रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद पर लग रहे तमाम आरोपों पर सफाई पेश की है। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बताया कि वह उन्हें बेहद पसंद करती थीं और सुशांत दुनिया के सबसे अच्छे इंसान थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img