Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

शादी के नाम पर आर्मी जवान हनी ट्रेप में फंसा

  • 20 लाख और दो फ्लैट हड़पे, शादी डॉट काम पर किया था रजिस्ट्रेशन
  • महिला की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना पड़ा भारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में फर्जी मैरिज ब्यूरो और शादी डॉट काम के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर गैंग की युवतियां ब्लैकमेल कर ठगी करने में लगी हैं। इसी तरह शादी के नाम पर गैंग के लोगों ने भारतीय थल सेना में लांसनायक पद पर तैनात जवान को अपने जाल में फंसा लिया। हनीट्रेप का शिकार हुए जवान से बीस लाख रुपये और पैंतीस लाख कीमत के दो फ्लैट अपने नाम करा लिए। जवान ने पुलिस आॅफिस पर एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र इन्द्रप्रस्थ इस्टेट 109 डी निवासी भूपेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व आलम सिंह 10 वर्षों से भारतीय थल सेना वन नागा रेजीमेंट में लांसनायक पद पर है। भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को एसएसपी को सौंपे गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 10 अप्रैल वर्ष 2019 को अपनी शादी के लिए शादी डॉट काम वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कुछ दिनों बाद भारती रावत पुत्री सतपाल सिंह भंडारी नाम की एक युवती का मैसेज उसकी मेल पर आया।

1075455 honey trap

उसने कहा कि आपके अपने बायोडाटा में दी गई डिटेल और फोटो देखा। आप मुझे पसन्द हैं। मैं आपको अपना बायोडाटा और फोटो मेल कर रही हूँ। आप मेरा फोटो देखकर मुझे बताना कि मैं आपको पसन्द हूं। आर्मी जवान ने बताया कि भारती नाम की युवती उससे व्हाटसअप कॉल मोबाइल से उससे चेटिंग करने लगी। वह भी उससे काफी नजदीक संपर्क में आ गया।

युवती ने उसकी नग्नावस्था में फोटो वीडियो सेव कर ली। युवती और उसके पिता सतपाल सिंह भंडारी व बहन कामिनी, लक्ष्मी भंडारी और माता दुर्गा भंडारी द्वारा धमकी दी जाने लगी कि या तो हमें रुपया दो नहीं तो तुम्हारी नग्न वीडियो वायरल तुम्हारे आॅफिस और परिवार वालों को भेज दी जायेगी। तुम्हे और परिवार वालों को झूठे मुक दमे में फंसा देगें।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस तरह ब्लैकमेल कर युवती ने 18 मई 2019 से लेकर जून 2023 तक उससे 20 लाख रुपये अपने और अपनी बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं उसकी सर्विस बुक में भी अपना दर्ज करवाकर लिया। देहरादून में 35 लाख कीमत के दो फ्लैट भी अपने नाम करा लिए। उससे फर्जी शादी करके अब 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित जवान ने एसएसपी से ठगी क रने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img