Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

नडाल सेमीफाइनल में 

लंदन, एपी: स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैंपियन स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर पांच साल में पहली बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में नडाल 10 बार खेले हैं और छठी बार अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। हालांकि अपने चमकदार करियर में वह अभी तक इस खिताब को शामिल नहीं कर पाये हैं। नडाल अब शनिवार को सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव से खेलेंगे। सिटसिपास ने पिछले साल पहली ही बार खेलते हुए खिताब जीता था लेकिन वह ग्रुप चरण में दूसरी हार के बाद बाहर हो गए। वहीं पहले ही बार हो चुके आंद्रे रूबलेव ने गुरुवार को अमेरिकी ओपन चैंपियन डॉमिनिक थिएम को 6-2 7-5 से मात दी, हालांकि इस नतीजे का दोनों ही खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि थिएम ने पहले दो दौर में सिटसिपास और नडाल को हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया था। थिएम का सामना नोवाक जोकोविच और एलेक्जैंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img