Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

सीएम त्रिवेंद्र का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून/रुद्रपुर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के शनिवार रुद्रपुर दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि किसानों को धान नहीं तोला जा रहा है। उनका कहना की कोरोनाकाल में किसानों की समस्या दोगुना बढ़ गई है। चेताया कि सरकार द्वारा जबतक किसानों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाएगा तबतक विरोध जारी रहेगा।

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रुद्रपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत किसानों के लिए ₹300000 तक का ब्याज रहित ऋण योजना का शुभारंभ करने पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट समेत बड़ी संख्या ने भाजपाई शिरकत की हैं।

इससे पूर्व कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व विधायक नारायण पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सीएम के कार्यक्रम का विरोध किया। उनका कहना था कि किसानों का धान नहीं तोला जा रहा है। किसान परेशान हैं। ऐसे में सीएम को तराई में आने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस ने सीएम के आने से पहले ही करीब 50 से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है।

17 11

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रुद्रपुर आगमन पर दिनेशपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए उनको काले झंडे दिखाने के उद्देश्य से रुद्रपुर जाते समय पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह दिनेशपुर से पूर्व विधायक परमानंद महाजन के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए रुद्रपुर को निकल पड़े।

प्रशासन को भनक मिलते ही सभी कार्यकर्ताओं को सुभाष चौक पर रोक लिया। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धरने पर बैठ गए। और मुख्यमंत्री वापस जाओ तथा भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि किसानों का धान नहीं तोला जा रहा है। किसान परेशान हैं। ऐसे में सीएम को तराई में आने का कोई अधिकार नहीं है।

पुलिस ने सीएम के आने से पहले दिनेशपुर से दो दर्जन कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को दिनेशपुर थाने ले जाया गया है। विरोध करने वालों में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, वरिष्ठ कांग्रेसी ममता हलदर, डॉ नारायण हालदार,आशुतोष राय, निरंजन घरामी, वीरेंद्र मंडल, सुभाष लाला, अमर मंडल समेत दर्जनों मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img