
हमने अपना अमृत महोत्सव भी मना लिया। विश्व गुरु होने को लालायित हम हर क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। विश्व की पांचवीं अर्थ व्यवस्था से ऊपर छलांग लगाने की लालसा भी है, लेकिन यूनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के जेंडर सोशल इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट कुछ और बताती है। यूएनडीपी ने चार आयामों : राजनीतिक, शैक्षिक, आर्थिक और भौतिक अखंडता में महिलाओं के प्रति लोगों के नजरिये को ट्रैक किया। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 90 प्रतिशत लोग अभी भी महिलाओं के खिलाफ कम-से-कम एक पूर्वाग्रह रखते हैं।