Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मिशन प्रेरणा के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रेरक विद्यालय बनाये

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: शनिवार को मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए शिवकुमार खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर की अध्यक्षता तथा आदेशपाल एआरपी के संचालन में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक का आयोजन बीआरसी किरतपुर पर किया गया।

28 7

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरा विभाग महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के नेतृत्व में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प लेकर नव निर्माण कर रहा है। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत आप और हम मिलकर एक टीम के रूप में रात दिन काम करते हुए अपने विभाग को तथा छात्र छात्राओं को एक कुशल नागरिक के रूप में विकसित करेंगे बैठक में मिड डे मील प्रेरणा लक्ष्य सेट टू परीक्षा यूट्यूब चैनल ई पाठशाला शारदा पोर्टल शिक्षा संकुल आदि आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में एआरपी अज़हर जमाल, अमर सिंह, संजय कुमार तथा समस्त शिक्षक स्कूलों सहित प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया तथा मिशन प्रेरणा को सफल बनाने के लिए शपथ ग्रहण की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img