Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मवाना शुगर मिल में फूटा कोरोना बम, रेड जोन में परिसर

एकाउंट मैनेजर, गन्ना विभाग के अधिकारी समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मवाना: एक बार फिर से नगर में कोरोना ने अपनी दस्तक देकर नगरवासियों के साथ देहात क्षेत्र के ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद बाहरी क्षेत्रों से गन्ना लेकर आ रहे ट्रक चालक और किसी किसान के संक्रमित होने से मिल परिसर में स्थित एकाउंट विभाग के मैनेजर सुनील कोरोना संक्रमित हो गये तो इसी कड़ी में जूनियर साथी के साथ कैन विभाग के अधिकारी, क्लर्क एवं चपरासी समेत कई परिवार के सदस्य एक के बाद एक कोरोना वायरस की चपेट में आ गये।

जांच रिपोर्ट के बाद पुष्टि होने के बाद मवाना शुगर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया और शुगर मिल की कालोनी में निवास कर रहे अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अफरातफरी का माहौल होने से दहशत फैल गई। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने अपने चिकित्सक डा. देव कुमार, डा. टीपी सिंह, मोहित कुमार व मनोज कुमार आदि को लेकर शुगर मिल पहुंचे और मिल अधिकारियों से वार्ता की। मवाना शुगर मिल के सिक्योरिटी प्रभारी केके राघव से वार्ता करते हुए चिकित्सकों ने टीम ने खतरा बताते हुए चौकसी बरतने के निर्देश दिये।

09 15

सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने एकाउंट विभाग से लेकर कैन विभाग में पहुंचकर स्थिति को देखा। हालांकि कोविड के मरीज मिलने के बाद एकाउंट एवं कैन सेक्शन को पूरी तरह से बंद कर रेड जोन में शामिल कर पोस्टर चस्पा कर दिया है। वहीं चिकित्सकों ने बाहरी व्यक्तियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने और बिना मास्क के एंट्री नहीं करने के लिए शुगर मिल प्रशासन को दिशा निर्देश दिये हैं। चिकित्सक सतीश भास्कर ने बताया कि शुगर मिल परिसर में एक साथ एक दर्जन अधिकारी समेत कर्मचारी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्थिति भयावह हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img