लखनऊ: आज शनिवार को राज्य के पीलीभीत जनपद में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, राजधानी लखनऊ से पीलीभीत की ओर आ रही एक कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और दो व्यक्ति घायल हो गए।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही मृतकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत की तरफ आ रही ऑल्टो कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी पिकअप से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ है।
जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर पुलिस अधिकारियों ने उपचार के लिए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।