Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भारत ने जीता मैच, नेपाल ने दिल

  • एशिया कप : जडेजा और सिराज ने झटके तीन-तीन विकेट, नेपाल 230 रन पर आॅलआउट 

  • भारत ने डीएलएस के अनुसार नेपाल को दस विकेट से रौंदकर सुपर-4 में किया प्रवेश, अब 10 से पाक से होगा सामना 

 कैंडी, वार्ता |

टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ने सोमवार को नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया।

कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। ऐसे में अंपायर्स ने भारत को डीएलएस मैथड के तहत 23 ओवर में 145 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया, जिसे रोहित-गिल की जोड़ी ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 74 और शुभमन गिल 63 रन पर नाबाद रहे। इससे पहले, भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बना लिए थे।

नेपाल ने भारत को 231 रनों का टारगेट दिया, टीम 48.2 ओवर में 230 पर आॅलआउट हो गई। नेपाल ने आसिफ शेख (58) के अर्धशतक और सोमपाल कामी की 48 रन की पारी की बदौलत एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में सोमवार को भारत के सामने 231 रन का सराहनीय लक्ष्य रखा। क्वालीफिकेशन के आधार पर टूर्नामेंट में पहुंचे नेपाल ने भारत के खिलाफ आॅलआउट होने से पहले 48.2 ओवर खेले। सलामी बल्लेबाज आसिफ ने 97 गेंद पर आठ चौकों के साथ 58 रन बनाए, जबकि आठवें नंबर के बल्लेबाज सोमपाल ने 56 गेंद पर एक चौका और दो छक्के लगाकर 48 रन की पारी खेली।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन 25 गेंद के अंदर तीन कैच छोड़ना उसके लिए भारी पड़ा। कुशल भुर्तेल (दो) और आसिफ को जीवनदान मिलने के बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी कर डाली। एक समय पर नेपाल की रनगति छह से ऊपर की थी लेकिन शार्दुल ठाकुर ने आतिशी बल्लेबाजी कर रहे भुर्तेल (25 गेंद, 38 रन) को आउट कर पारी पर लगाम कसी। रवींद्र जडेजा ने भीम शर्की, रोहित पौडेल और कुशाल मल्ला को छोटे स्कोरों पर आउट कर भारत को राहत पहुंचाई, जबकि सिराज ने अर्धशतक पूरा होने के बाद आसिफ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

उन्होंने अपने अगले ओवर में गुलशन झा (35 गेंद, 23 रन) को भी आउट किया। नेपाल के छह विकेट 144 रन पर गिरने के बाद निचले क्रम ने साहसी प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सोमपाल के साथ 50 रन की साझेदारी की। ऐरी ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 25 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए। सोमपाल इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने 47वें ओवर में सिराज को छक्का लगाकर अर्धशतक की ओर कदम बढ़ाया।

नेपाल 250 रन तक पहुंचने का अंदेशा दे रही थी लेकिन शमी की गेंद पर सोमपाल के विकेट के साथ इसकी संभावनाएं खत्म हो गर्इं। अनुभवी आॅलराउंडर संदीप लमिछाने (नौ) रन भी इसी ओवर में रनआउट हुए, जबकि सिराज ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर ललित राजबंशी को आउट कर नेपाल की पारी का अंत किया। जडेजा 10 ओवर में 40 रन के बदले तीन विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। सिराज ने भी तीन विकेट लिए लेकिन उनके 9.2 ओवर में 61 रन भी गए। शमी, पंड्या और ठाकुर को एक-एक सफलता हासिल हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img