Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

श्री हरि गौसेवा धाम में गोपाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम

  • भारतीय वेदलक्षणा गाय की परिक्रमा कर सभी ने किया गौ माता का पूजन

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्रीहरि गौ सेवा धाम के पदाधिकारियों ने गौशाला में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया इस दौरान समस्त पदाधिकारियों ने गौ माता की परिक्रमा की इसके बाद गांव पूजन कर मंगल आरती की सभी ने गौ माता के चरणों में वंदन कर उनके चरणों की धूल को अपने मस्तक पर लगाया कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण किया और गौ माता को चारा खिलाया।

खिर्वा रोड स्थित जगन्नाथपुरम में श्री हरि गौसेवा धाम में भारतीय वेदलक्षणा गाय के पूजन के लिए संगठन के पदाधिकारी और अन्य लोग पहुंचे। यहां पर गौ माता की पूजा कर मंगल आरती की। भाजपा नेत्री संगीता पंडित, उमा शर्मा, सविता गोस्वामी, उमेश शर्मा, शशांक गुप्ता, करण शर्मा, नीरज पंवार, हिमांशु पटेल आदि सेवकों ने गौ माता की 108 परिक्रमा की। इस दौरान संघठन के अध्यक्ष नगेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि गौ माता की सेवा, पूजा अर्चना सभी का मंगल करने वाली है। गौ सेवा का हमारे समस्त पुराणों, वेदों और उपनिषदों में विस्तार से वर्णन है।

वास्तव में गौ पूजन के बिना कोई भी सनातन धर्म का अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता। गाय की महिमा चारों युगों युगांतर में गाई जाती है। समस्त देवी देवता गौ माता के परम पवित्र शरीर में विद्यमान है। गौ पूजन से समस्त तीर्थों और समस्त देवताओं का पूजन हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा कर जगत को कल्याण का संदेश दिया है। इस दौरान सभी लोगों ने गौ माता के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर लगाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img