जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार के मनोनीत जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने अपने युवा साथियों के द्वारा आवास पर किए गए स्वागत कार्यक्रम का आभार प्रकट किया। सचिन गुर्जर ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुंदन लटवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने जो उन पर विश्वास जताते हुए हरिद्वार के युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी है।
उसके लिए मैं संगठन का सदा आभारी रहूंगा। पिछले कार्यकाल में जिला महामंत्री रहते हुए भी उन्होंने हमेशा दिन रात पार्टी के लिए कार्य किया और आगे भी करता रहूंगा। अपने वरिष्ठ नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि हमेशा ही भाजपा संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करता रहूंगा। आज के कार्यक्रम में आए हुए सभी साथियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभारी रहूंगा।
जिसके साथ और ताकत के कारण ही मुझ में आत्मविश्वास है मैं हमेशा रात दिन आप सभी के साथ खड़ा रहूंगा और जन जन की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। समाज के हर वर्ग हर तबके तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करूंगा। जिससे कि हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। सचिन गुर्जर ने कहा कि मैं पूर्व में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर से लेकर प्रांत के सभी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से भारत माता के उत्थान एवं संगठन को पूरे प्रांत में नए आयाम तक पहुंचाने का काम किया।

उसी की राह पर चलते हुए अब भारतीय जनता युवा मोर्चा में जो जिले की जिम्मेदारी दी गई है उसे भी आगे ऐसे ही निभाने का प्रयास करूंगा। अपने सभी साथियों के साथ रुड़की से हर की पौड़ी मां गंगा पूजा करने के दौरान रास्ते में एसडीएम चौक, सिविल लाइन कोतवाली, प्रेम मंदिर चौराहा ,बीएचएल अड्डा बहादराबाद ,जटवाड़ा पुल, रानीपुर मोड़ पर युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र हो मां गंगा की पूजा अर्चना कर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं सभी जिला पदाधिकारियों का धन्यवाद किया उनसे आगे भी सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपील की कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, सोशल मीडिया प्रभारी लंढौरा चंदन सिंह ,मंगलौर ग्रामीण अनुज नंबरदार, रोहित चौधरी नारसन, सिद्धार्थ चौधरी ,अभय कौशिक, संजय सैनी , दिनेश सैनी ,अंकित गुर्जर मुंडलाना, अमित चौधरी टिकोला, संदीप प्रधान, आशीष प्रधान ,हर्षित गुप्ता, रजत गौतम, रवि सैनी, इंदु त्यागी, कमल सैनी, गौरव वत्स ,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

