जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत और इंडिया विवाद पर मीडिया से बात की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी कर रहा है, वो अनुचित है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।
उन्होंने देश को विनाश के पथ पर ले जाना, सनातन धर्म को नष्ट करना, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार व्यापक करना ही इस गुट का असली चेहरा है।