Home Uttar Pradesh News Meerut लापरवाही… हाइवे पर शोपीस बनी स्ट्रीट लाइटें

लापरवाही… हाइवे पर शोपीस बनी स्ट्रीट लाइटें

0
लापरवाही… हाइवे पर शोपीस बनी स्ट्रीट लाइटें
  • अधिकांश खराब छाया रहता है हाइवे पर अंधेरा
  • हाइवे की चौकियों पर नहीं रहती पुलिसकर्मियों की आमद

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनएच-58 पर लगी स्ट्रीट लाइटें फिलहाल रात में शोपीस बन गई है। यह लाइटें कुछ स्थानों पर तो जलती है। कुछ स्थानों पर इनके बंद होने के कारण अंधेरा ही पड़ा रहता है। हाइवे पर सुरक्षा के लिहाज से कई चौकियां भी स्थापित है, लेकिन इन चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी भी हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के कारण बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं। क्योंकि हाइवे पर कब किस वारदात को अपराधी अंजाम दे दे यह कोई अता-पता नहीं है।

परतापुर से लेकर रामपुर तिराहे तक हाइवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कै मरे सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं, लेकिन यह प्रयास हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें समाप्त करती दिख रही है। क्योंकि परतापुर से लेकर दादरी चेकपोस्ट तक हाइवे पर जगह-जगह लगी स्ट्रीट लाइटें जो लगी है। उनमें से अधिकांश खराब पड़ी है। इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का हर बार दावा किया जाता है, लेकिन रात के अंधेरे में यह दावा सिर्फ हवा हवाई साबित होता है।

08 7

परतापुर, टीपीनगर, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थाना क्षेत्र की सीमा इस हाइवे से होकर गुजरती है। इन थाना क्षेत्रों की सीमा पर जगह-जगह हाइवे पर चौकियां भी स्थापित है, लेकिन यह चौकियां सिर्फ नाम मात्र की चौकी रह गई है, क्योंकि इन चौकियों पर बड़े-बड़े बोर्ड तो लगा दिए गए हैं,

लेकिन पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं रहती है। जो अपराधियों के लिए एक वरदान के रूप में साबित हो रही है। वहीं, दूसरी ओर इन लाइटों का खराब होना अपराधियों को बल दे रहा है। इसलिए हाइवे पर रात्रि में अंधेरा होने के कारण कोई अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है।

जल्द दुरुस्त की जाएगी बदहाल लाइटें

हाइवे पर जहां-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब है। उन्हे जल्द ठीक कराया जाएगा। कर्मचारियों को भेजकर इन लाइटों को तुरंत अगले 24 घंटे में ठीक कराया जाएगा। -ब्रजेश सिंह, मेंटीनेंस अधिकारी वेस्टन यूपी टोलवे कंपनी

हाइवे पर चौकियों में मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी

हाइवे पर स्थापित चौकियों पर मुस्तैदी के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रभारियों को भी इसके लिए निर्र्देशित किया गया है। -अभिषेक पटेल, क्षेत्राधिकारी दौराला