जनवाणी संवाददाता |
शामली: पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन में परेड़ की सलामी ली गई। परेड में अधिकारी और कर्मचारियों के टर्नआउट, ड्रिल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस लाइन में कर्मचारियों के मैस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।


