नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शनिवार को बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन है। वह अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं जन्मदिवस के अवसर पर एक्टर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे है।

उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना कर प्रात: होने वाली भस्म आरती के भी दर्शन किए। दरअसल, एक्टर के साथ उनके बेट आरव, बहन अलका हीरानंदानी व भारतीय टीम के प्लेयर शिखर धवन भी मौजूद थे।

जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में..

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान, उज्जेन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अभिनेता अक्षय कुमार आज अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में आए थे, जहां उन्होंने बाबा से राष्ट्र कल्याण की कामना की है।
खड़े होकर डांस करने लगे



