Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर: राजौरी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, एक जवान शहीद, लैब्राडोर डॉग की भी मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है। वहीं, मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं।

https://x.com/ani_digital/status/1701809836831449415?s=20

इस मुठभेड़ के दौरान सेना के लैब्राडोर डॉक केंट की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के लैब्राडोर डॉग केंट ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गई।

https://x.com/ANI/status/1701784499481362778?s=20

राजौरी में शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ (एसपीओ), कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल के तौर पर हुई है।

जम्मू जोन के एडीजी मुकेश सिंह ने जानकारी दी है कि राजौरी जिले के नारला इलाके में आतंकी मारा गया है, इसके अलावा मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ है, वहीं तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img