Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

तालाब से निकलकर खेत में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: लक्सर के बाकरपुर गांव में तालाब से निकलकर खेत में पहुंचे मगरमच्छ को देख हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ घुसने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकडकर बाणगंगा में छोड दिया।

लक्सर क्षेत्र में मगरच्छों के आबादी क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अक्सर यहां मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों रायसी क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले से एक बालिका की मौत भी हो गई थी। इस बीच लक्सर रेंज के तहत आने वाले बाकरपुर गांव के तालाब में एक मगरमच्छ पिछले काफी समय से घुसा हुआ था। तालाब से निकलकर यह मगरमच्छ यहां एक ग्रामीण के खेत में पहुंच गया।

इस बीच इधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पडी तो हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल को दी। वन क्षेत्राधिकारी वन विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। कडी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया गया। वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मगरमच्छ को पकडने के बाद सुरक्षित बाणगंगा में छोड दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img