Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बाजार चौकी पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: पुलिस ने 16.75 ग्राम स्मैक के साथ मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल एसआइ उमेश नेगी और कांस्टेबल अवनेश राणा, निर्मल जोशी के साथ नगर के हरिद्वार मार्ग पर गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें मादक पदार्थों के दो तस्करों के स्मैक लेकर लक्सर गांव के समीप आने की जानकारी दी। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने लक्सर गांव में आम के बाग के समीप एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन वह भागने लगे। पीछा कर दोनों को पकड लिया गया। पूछताछ में उनके पास स्मैक होने की जानकारी पर एएसपी को सूचना दी गई। सूचना पर एएसपी राजन सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों की तलाश लेने पर उनके पास से 16.75 ग्राम स्मैक, तराजू आदि बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अबरार पुत्र सद्दीक निवासी सलेमपुर बक्काल और सिकंदर उर्फ इकराम निवासी रायपुर कोतवाली लक्सर बताते हुए लंढौरा से स्मैक लेकर आने की जानकारी दी। पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img