Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

पांवधोई नदी किनारे बने चारों कूड़ाघरों को किया जायेगा अंडर ग्राउंड

  • निगम बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही हो जायेगा काम शुरु

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: नगर निगम पांवधोई नदी किनारे बने चारों कूड़ाघरों को अंडर ग्राउंड बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आगामी निगम बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव लाया जायेगा। प्रस्ताव को बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही इस योजना पर काम शुरु कर दिया जायेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम सहारनपुर को कूड़ा मुक्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, ताकि अपना लक्ष्य प्राप्त कर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आ सके। उन्होंने बताया कि जहां कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए भूमि खरीद कर उस पर काम शुरु किया जा रहा है वहीं महानगर के एमआरएफ सेंटरों से थ्री लेयर प्लास्टिक को अलग से एकत्र करा कर रिसाइक्लिंग के लिए दिल्ली की एक कंपनी को भेजा जा रहा है।

गत दिनों एक ट्रक भेजा जा चुका है, आगे के लिए भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शहर के बीच से गुजरने वाली ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व की पांवधोई नदी के किनारे बने चारों कूड़ाघरों को अंडर ग्राउंड बनाने की तैयारी है, ताकि नदी के दोनों ओर की सड़कें साफ सुथरा रहे और कूड़ाघरों का कूड़ा नदी में न जा सकें। इससे नदी को भी प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में चल रहे कार्य में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंडर ग्राउंड कूड़े के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जायेगा। बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर काम शुरु हो जायेगा।

नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ. ए के त्रिपाठी ने अंडर ग्राउंड कूड़ाघरों की जानकारी देते हुए बताया कि तीन क्यूबिक मीटर आकार में अंडर ग्राउंड कंकरीट के चैंबर बनाये जायेंगे। बाहर एक प्लेट फाॅर्म होगा और उस पर दो फीडर होंगे जिनका कनेक्शन नीचे कूड़ाघर से होगा। प्लेट फार्म के चारों ओर बेरीकेटिंग बनायी जायेगी। जिसका एक गेट होगा। इस गेट से जाकर ही वहां कूड़ा डाला जायेगा। जैसे ही वहां कूड़ा डाला जायेगा, वह नीचे बने कूड़ाघर में पहुंच जायेगा।

डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि इन कूड़ाघरों पर निगरानी तंत्र के रुप में कैमरे लगाये जायेंगे। जैसे ही ये कूड़ाघर भर जायेगा, तुरंत नगर निगम में बने कंट्रोल रुम में मैसेज आ जायेगा और वहां हाइड्रोलिक मशीन भेजकर कूड़ाघर खाली कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इससे नदी के दोनों ओर की सड़कों का सौंदर्यकरण भी बढ़ेगा और पांवधोई नदी को प्रदूषित होने से भी बचाया जा सकेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img