Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बिना फेस मास्क के बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से कोरोना का खतरा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शादियों के सीजन में बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लगातार भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है जिला प्रशासन की अपील के बावजूद लोगों की भीड बाजारों में कम नही हो रही। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में शादी समारोह में कोविड-19 के नियमों का पालन करने एवं 100 से अधिक लोगों को एकत्रित न होने की अपील की है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस दोबारा देशभर में पैर पसार रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई जनपदों में लॉक डाउन घोषित करने का फैसला लेने की उम्मीदे जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संक्रमण को देखते हुए पूरे प्रदेश में शादी समारोह में भी 100 से अधिक लोगों को एकत्रित न होने दिए जाने के निर्देश दिए गए।

जनपद शामली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकडा लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन कोरोना पॉजेटिव मरीज पाये जा रहे है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाजारों में लगातार सैम्पलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में लोगों की भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है। मंगलवार को भी सवेरे से ही बाजारों में दुकाने खुलनी शुरू हो गई थी। बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दुकानों पर अधिक भीड है, जहां शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग न किए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img