Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचीं अर्चना गौतम से अभद्रता

  • पिता और ड्राइवर से भी मारपीट का आरोप, पिता हुए बेहोश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के साथ आॅल इण्डिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कुछ महिलाओं ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि इस दौरान उनके पिता गौतम बुद्ध और ड्राइवर आदित्य से भी काफी अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद पिता गौतमबुद्ध बेहोश हो गए। अर्चना गौतम इस पूरे मामले से क्षुब्ध होकर सीधे तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंच गर्इं और अपनी तहरीर दी।

अर्चना गौतम ने जनवाणी को बताया कि वो बिग बॉस के बाद पहली बार दिल्ली आई थीं और इसी कारण वो कांग्रेस अध्यक्षा मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने एआईसीसी पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह के इशारे पर उनके साथ अभ्रदता व अन्य परिजनों के साथ मार पिटाई तक की गई जिसके चलते उनके पिता बेहोश हो गए। प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह और अर्चना गौतम के बीच विवादों का पुराना नाता है। अर्चना बाकायदा सोशल मीडिया पर संदीप सिंह के खिलाफ विरोध की मुहिम चला चुकी हैं।

अर्चना गौतम ने बताया कि वो पिछले काफी समय से प्रियंका गांधी एंव राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन संदीप सिंह और उनके सहयोगी हठधर्मिता अपनाते हुए उन्हें उनसे नहीं मिलने नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को इस घटना के बाद अर्चना गौतम तुगलक रोड थाने पहुंच गर्इं और तहरीर दी। अर्चना गौतम ने यह भी बताया कि वो सच की लड़ाई लड़ रही हैं और शीघ्र ही प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात कर संदीप सिंह के काले चिट्ठे खोलेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि चूंकि मिशन 2024 नजदीक है लिहाजा अर्चना अपनी अर्जी लगाने एआईसीसी गई थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img