Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

पांच माह में ढाई करोड़ का सोना लेकर फुर्र हो चुके नौकर और कारीगर

  • सभी में थाना पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई सिफर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मात्र पांच महीने अर्थात मई से छह अक्टूबर तक की बात करें तो सर्राफ व्यापारियों को उनके नौकर और बंगाली कारीगरों ने करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत सोने की चपत लगाई और उनका सोना लेकर फरार हो गए। चंद दिनों पहले ही कोतवाली क्षेत्र के एक सर्राफ कारीगर से उसका बंगाली कारीगर करीब तीस लाख कीमत का सोना लेकर फरार हो गया था। अब 6 अक्टूबर की सुबह बंगाली कारीगर नाजिर भी करीब एक करोड़ से अधिक कीमत का सोना लेकर गुरुवार आधी रात के बाद फरार हो गया।

ये हुए फरार

  • 5 मई की शाम को गुरुनानक नगर, टीपी नगर निवासी सर्राफ अर्चित जैन का नौकर रितिक निवासी नंगलापातू परतापुर सवा करोड़ का सोना लेकर फरार हो गया था।
  • 16 जुलाई को देहली गेट क्षेत्र वैली बाजार निवासी शंशाक अग्रवाल सर्राफ से बंगाली कारीगर कार्तिक 800 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। अभी तक पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई।
  • 16 जुलाई को कागजी बाजार निवासी सर्राफ संजय वर्मा से बंगाली कारीगर कार्तिक धारा को 340 ग्राम सोना दिया था ज्वैलरी बनाने के लिए। वह सोना लेकर फरार हो गया।
  • 16 जुलाई बंगाली कारीगर संदीप बोरा व एक अन्य कारीगर कुल 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए।
  • 23 जुलाई को सुजीत मंडल निवासी मालवीय नगर शीशमहल ने बंगाली कारीगर सुबोध दास को 90 ग्राम सोना दिया था जेवरात बनाने के लिए। वह शहर से फरार हो गया।
  • 1 अक्टूबर को वहीं कोतवाली में हाल ही में कई सर्राफ का बंगाली मुस्लिम कारीगर 30 लाख का सोना लेकर फरार हो गया।

सर्राफ के नौकर से पौने तीन लाख के जेवरात ठगे

मेरठ: देहली गेट क्षेत्र सर्राफा बाजार नील गली में सर्राफ के नौकर से शातिर ठगों ने नौकर को रास्ते में रोका और धार्मिक आस्था के नाम पर उससे बहकाकर पौने तीन लाख कीमत के जेवरात ठग लिए। नौकर ने घटना की जानकारी सर्राफ को दी। सर्राफ की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। विनोद कुमार वर्मा पुत्र स्व जगदीश प्रसाद वर्मा की नन्द मार्केट में मुक न्दी वाली गली कागजी बाजार में ज्वैलरी शॉप है। विनोद का शॉप पर सोने की चूड़ियां बनाने का काम है।

19 7

दुकान बिट्टू चूड़ी वाले के नाम से प्रसिद्ध है। शुक्रवार को सर्राफा बाजार स्थित पुष्प ज्वैलर्स के यहां से उनकी दुकान पर चार सोने की चूड़ियां मरम्मत होने के लिए भेजी गई थी। विनोद ने बताया कि उन्होंने दुकान पर काम करने वाले नौकर यश रस्तौगी पुत्र अनुज रस्तौगी निवासी मास्टर कालोनी ब्रहमपुरी को यह कहकर 31 ग्राम की सोने की चूड़ियां और डेढ़ किलो चांदी दे दी। कि वह उन पर नील गली में पॉलिश कराने के लिए दे आये। वह शाम 6 बजे के करीब दुकान पर आया और कहने लगा कि उससे दो युवकों ने सोने की चूड़ियां और चांदी लूट ली हैं।

जब वह उसे लेकर मौके पर पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरे चेक कराये। सीसीटीवी कैमरे में यश दो युवकों को जेवरात देता हुआ दिखाई दिया। इस पर उसने विनोद को बताया कि उससे दोनों युवकों ने कहा कि तुम्हारे हाथ में भगवान का वास है। तुम्हारी मनोकामना पूरी होने वाली है। तुम हमें यह जेवरात दे दो और आगे आगे चलो। इस पर वह उनकी बातों में आ गया और उनके हाथों में जेवरात थमा दिये। वह आगे चलने लगा। फिर दोनों पीछे से गायब हो गए। सर्राफ ने थाना देहली गेट पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नौकर यश से पूछताछ की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img