Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

वकीलों ने बनाई सांसदों, विधायकों के घेरने की रणनीति

  • 11 अक्टूबर को पूरे वेस्ट यूपी के अधिवक्ता करेंगे हड़ताल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग सालों से चली आ रही है। इसी मांग को लेकर हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक बैठक शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा व संचालन संयोजक विनोद चौधरी ने किया।

मंच पर जिला बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी एवं महामंत्री विमल कुमार तोमर उपस्थित रहे। सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के बार पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक में विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सभी जिलों के अधिवक्ता अपने-अपने जनपद व तहसील के सांसद और विधायक का घेराव कर बेंच की मांग करेंगे।

आगामी चुनाव में बेंच नहीं तो वोट नहीं के स्लोगन का स्टीकर द्वारा प्रचार किया जाएगा। 11 अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसील के बार संगठन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और अपने-अपने जनपदों के मुख्य मार्गों पर 12 बजे से 2 बजे तक जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। 21 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और अपने अपने जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

10 8

25 अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसील के बार पदाधिकारी हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए प्रचार प्रसार के लिए प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे व केंद्रीय संघर्ष समिति की अगली बैठक 28 अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सभागार में की जाएगी जिसमें खंडपीठ की स्थापना के लिए पैदल मार्च की तिथि पर विचार विमर्श किया जाएगा।

सभा में जिला बार बिजनौर के अध्यक्ष एसके बबली महामंत्री संजय कुमार, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी व महामंत्री स्नेह त्यागी, नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचिव जितेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर के महामंत्री विजेंद्र मलिक, नोएडा बार एसोसिएशन के महामंत्री नीरज सिंह तंवर, हापुड़ बार के अध्यक्ष हाजी एनुल हक व महामंत्री नरेंद्र शर्मा, मोदीनगर से संजय मुद्गल, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मलखान सिंह सैनी

व महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह, जिला बार शामली के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार व महामंत्री सतेंद्र शर्मा, मुरादाबाद संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना व महामंत्री अभय सिंह सहित अनिल कुमार तोमर, आनंद कश्यप, अनिल जंगला, आनंद सिंह, मुकेश त्यागी, रजत पालीवाल, अनुज तोमर, आशीष कौशिक आदि ने अपने विचार रखे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img