Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी का पायल फर्नीचर पर जोरदार स्वागत

  • नीरज मित्तल और अन्य भाजपा नेताओं ने अन्नू रानी को चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतकर स्वदेश पहुंची अन्नू रानी का कंकरखेड़ा स्थित पायल फर्नीचर हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनकर और पुष्प माला पहनकर स्वागत किया। नीरज मित्तल ने उन्हें भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। हम सभी को खिलाड़ियों पर गर्व है।

भाजपा नेता पार्षद राजेश खन्ना, पंकज चौधरी, गणेश अग्रवाल, पंडित संजय त्रिपाठी, ठाकुर ओपी सिंह, लवली भारद्वाज, मनोज मित्तल, सुमित्र तरार, सतीश पूनिया, नरेंद्र चौधरी, संदीप गोयल, सागर प्रजापति, प्रदीप हुड्डा, दीपांशु गोयल, दीपक तोमर, सतीश चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं पहनकर खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान अन्नू रानी ने कहा कि क्योंकि नजर ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने की है। वह उसके लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। सभी स्वागत करने वालों का खिलाड़ी अन्नू रानी ने आभार व्यक्त किया।

किरण के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने किया सम्मान

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित एकता नगर कालोनी निवासी किरण बालियान पदक जीतने के बाद शनिवार को अपने घर पहुंची। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा किरण बालियान के घर पहुंचे और सम्मान किया। इस दौरान भूमि विकास चेयरमैन हरेद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मनिंदर विहान, सुभाष शर्मा, कपिल चौधरी, मून्नू प्रधान, निरंकार चौधरी, डायरेक्टर मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया मुख्य द्वार बनाने का ऐलान

केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने इकलौता गांव पहुंचकर पारुल चौधरी को मोमेंटो एवं 51000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। 51000 रुपये की नकद धनराशि केंद्रीय राज्यमंत्री के मामा डा. जितेंद्र द्वारा दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि गांव में ग्रामीणों को एवं युवाओं को जिस चीज की जरूरत होगी, वह उसे उपलब्ध कराएंगे।

33

ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष स्टेडियम की मांग रखी तो राज्यमंत्री ने कहा कि अगर जमीन ग्राम पंचायत उपलब्ध करा दे तो वह स्टेडियम बनवा देंगे, लेकिन अगर जमीन उपलब्ध नहीं होगी तो स्टेडियम कैसे बनेगा? हालांकि गांव में मुख्य द्वार बनाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री ने घोषणा भी कर दी है।

पारुल के नाम से होगा सड़क का नामकरण

श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने पारुल चौधरी के स्वागत समारोह के दौरान कहा कि गांव की बेटी ने जो इतिहास रचा है। आज उसे पूरा देश देख रहा है। इकलौता और भराला एक ही गांव है। उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि भराला से इकलौता तक आने वाली सड़क का नाम मुख्यमंत्री से मिलकर पारुल चौधरी मार्ग कराया जाएगा।

पारुल चौधरी ने माता-पिता को दिया मेडल जीतने का श्रेय

दो मेडल जीतने के बाद अपने गांव पहुंची पारुल चौधरी की आंखें भर गई। वह बोल रही थी कि वह अपने मेडल जीतने का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती है। मेडल लेने से पहले वह बहुत नर्वस थी और उसकी निगाह गोल्ड मेडल पर थी। उसके दिमाग में चल रहा था कि अगर मैं गोल्ड मेडल जीत लूंगी तो वह उत्तर प्रदेश में डीएसपी बन जाएगी। मुख्यमंत्री ने नई नीति 2022 के तहत घोषणा की है कि जो गोल्ड मेडल जीतेगा। वह डीएसपी बनेगा। इस पर मेरी निगाह थी और मैं लास्ट के 10 सेकेंड में पूरी ताकत लगाते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया।

अन्नु रानी और पारुल चौधरी के घर आएंगे जयंत

चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर देश जनपद और गांव का नाम विश्व में रोशन करने वाली बेटी पारुल और अन्नू को रालोद नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी। इस मौके पर सुनील रोहटा ने कम संसाधन और सुविधाओं के अभाव में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेटियों को शाबाशी दी और उन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, सिवालखास विधायक गुलाम मुहम्मद ने भी दोनों महिला खिलाड़ियों को गुलदस्ता भेंट करते हुए

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी। सुनील रोहटा ने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को रालोद सुप्रीमो एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह देश का मान बढ़ाने वाले विजेता खिलाड़ियों के घर पहुंचकर बेटियों का सम्मान एवं हौसला अफजाई करेंगे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा, संगठन मंत्री डा. राजकुमार सांगवान, विधायक सिवालखास गुलाम मुहम्मद, हरेंद्र प्रधान, हरेंद्र प्रदीप हुड्डा, मलूक प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, बबलू प्रधान, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों पर अब होगी इनाम की बारिश

जनपद की चार खिलाड़ियों पर अब इनाम की बारिश होने की बारी आ गई है। प्रदेश मुख्यालय से इस संबंध में मांगी गई रिपोर्ट में विजेता खिलाड़ियों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप पर मांगा गया है। क्षेत्री क्रीड़ाधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र, खेल भवन, लखनऊ से मिले निर्देशों के अनुसार23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक चीन शहर के हांगझोऊ (चीन) में आयोजित 19वें एशियन गेम्स-2023 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भारतीय टीम से प्रतिभाग किया है।

जनपद से भारतीय टीम में प्रतिभाग/पदक विजेता खिलाड़ियों का संक्षिप्त विवरण (खेल उपलब्धियों सहित) मुख्यालय भेजने के आदेश मिले हैं। परिजनों को अवगत कराते हुए विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह विवरण मांगे जाने का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रदेश और केन्द्र सरकार की ओर से इनाम दिए जाने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। यह भी उल्लेखनीय है कि विजेता खिलाड़ियों से 10 अगस्त को पीएम नरेन्द्र मोदी के मिलने का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

बेटी पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड और 3000 मीटर स्टीपल चेज इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया है। अन्नू रानी ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। जबकि किरण बालियान ने 72 वर्ष बाद शॉट पुट में ब्रॉन्ज पदक जीतने का इतिहास दोहराया है। वहीं, मेरठ की सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इनके अलावा मेरठ की ही खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img