Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Nushrratt Bharuccha : इस्राइल में टकराव के बीच फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सही सलामत, टीम से मिली जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फलस्तीन और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है। इ​सी बीच खबर मिली थी कि इस टकराव के बीच बॉलीवुड ​अभिनेत्री नुसरत भरूचा फंस गई हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि इस सूचना को एक्ट्रेस की टीम ने खुद दिया था।

61 2

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

59 2

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत भरूचा की टीम ने बताया कि ‘दुर्भाग्य से नुसरत इस्राइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।’ टीम के एक सदस्य के अनुसार, ‘आखिरी बार मैं उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा था, जब वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं।

60 1

सुरक्षा उपायों के लिए, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, तब से, हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि वह स्वस्थ्य और सुरक्षित वापस लौटेंगी।’ वहीं, अब वापस से जानकारी मिली है कि नुसरत सुरक्षित हैं।

https://x.com/ANI/status/1710885901461848352?s=20

संचिता त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि

58 4

नुसरत भरुचा की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि, आखिरकार अभिनेत्री नुसरत भरूचा से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img