- एक लाख से ज्यादा कैश और छह सोने की थी अंगुठियां
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सदर थाना क्षेत्र कैसल व्यू मंडप से दो किशोर ने शादी समारोह से नोटों और गहनों से भरा बैग उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोर कैमरे में दिखाई दिया। पीड़ितों ने सदर थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इरा गार्डन निवासी अरकम की शादी समारोह सदर क्षेत्र में मनाई जा रहा था। इस दौरान परिवार के लोगों के बीच से दो चोरों ने ज्वेलरी और नोटों से भरा बैग उड़ा लिया। शादी समारोह से बैग चोरी होने पर रंग में भांग पड़ गया। पीड़ितों ने बताया कि बैग में एक लाख से ज्यादा कैश और छह सोने की अंगुठियां भी थी।

थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मंडप के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो उसमें दो किशोर 17 से 18 साल के बैग को ले जाते दिखाई दिए। दोनों किशोर हनुमान चौक तक जाते दिखाई दिए। पीड़ितों ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

