Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आपके पराक्रम से देश में उत्सव का सा माहौल: पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक विजेताओं का थपथपाई पीठ
  • बोले, 100 मेडल पार करने के लिए आपने दिन रात एक कर दिया
  • आधे से अधिक पदक महिला एथलीटों के, यही भारत की है भावना: पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज मंगलवार को कहा कि सरकार ने अपने खिलाड़यिों का मनोबल ऊंचा बनाए रखने तथा उनकी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए पूरी शक्ति लगाई है और नौ साल में खेल का बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। मोदी ने चीन के हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और कहा कि इन खेलों में भारतीय दल ने 100 की मेडल टैली पार का देश का गौरव बढ़ाया है।

23 11

पीएम ने कहा कि आपने ओलंपिक पद के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि जीते हुए कुल पदकों में से आधे से ज्यादा पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं, यही भारत की भावना है। आपको बता दें कि एशियाई खेलों में भारत ने इस बार अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा दल उतारा था। भारतीय दल में चीफ डी मिशन भूपेंद्र सिंह बाजवा समेत खिलाड़ियों और अधिकारियों समेत 655 सदस्य शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत में कहा कि एशियाड में भाग लेने वाले इन खिलाड़ियों का उल्लेखनीय प्रदर्शन खेल भावना का सच्चा उदाहरण प्रस्तुत करता है। मोदी ने कहा कि नौ साल में पहले की तुलना में खेल का बजट भी तीन गुना बढ़ाया जा चुका है और सरकार गांव देहात की खेल प्रतिभाओं को भी पूरे अवसर दिलाने के प्रयास कर रही है।

24 11

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया’ गेम चेंजर (बाजी मारने वाली पहल) साबित हुआ है। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेल में आप सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश गौरव का अनुभव कर रहा है। 100 पार की मेडल टैली के लिए आपने दिन रात एक कर दिया। हमारे सभी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे, उन्हें किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए हमने पूरी शक्ति लगाई है।

हमारा प्रयास है कि हमारे खिलाड़ियों को दुनिया की अच्छी से अच्छी सुविधाएं मिलें, उन्हें देश विदेश में खेलने को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है गांव-देहात में रहने वाले खिलाड़यिों को भी ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन है। विदेशी धरती पर एथलेटिक प्रतिस्पर्धाओं में सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीते हैं। मोदी ने कहा कि हमारी नारी-शक्ति ने इन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किए है।

25 12

उन्होंने कहा कि जिस जज्बे के साथ हमारी महिला खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया, वह बताता है कि भारत की बेटियों का सामर्थ्य क्या है। मोदी ने कहा कि भारत की बेटियां नबंर वन से कम में आने को तैयार नहीं हैं। यह नए भारत का हौसला है, यही नए भारत का दम है। भारतीय एशियाई टोली के सदस्यों का जुनून, उनका समर्पण और उनके बचपन के किस्से सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी आज कर एक शब्द जीओएटी (‘गोएट’) बहुत बोलती है जिसका विस्तार रूप है ग्रेटेस्ट आॅफ आॅल टाइम। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए तो आप सब ही गोएट हैं।’’ उन्होंने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम आने तक प्रयास प्रयास नहीं छोड़ता, नया भारत अपना सबकुछ लगाने, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है।

26 10

उन्होंने एशियाई खेलों में भाग वाली इन युवा प्रतिभाओं से कहा कि उन्होंने जो कुछ किया है उससे एथलीटों की नयी पीढ़ियों के लिए रास्ते तैयार हुए हैं। इससे ओलंंपिक में जीत के लिए हमारे एथलीटों का विश्वास बढ़ा है।

गौरतलब है कि भारत ने आठ अक्टूबर को संपन्न एशियाई खेल 2023 में रिकॉर्ड 107 पदक हासिल किए थे। जिनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img