Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है और यह कई वीआईपी को अपनी चपेट में ले चुका है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी इसकी जद में हैं। राय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी।

राय ने अपने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ‘शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।’

गोपाल राय से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही आप विधायक आतिशी व अन्य कई आप विधायक व नेता भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि अब सभी स्वस्थ हैं।

दिल्ली में कई दिनों बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। दिवाली के बाद संक्रमण दर पहली बार 10 फीसदी से कम मिली है। बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 5246 संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है।

वहीं 61,778 सैंपल की जांच में 8.49 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 5361 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। वहीं 99 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। फिलहाल पिछले 10 दिन में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ने से कोरोना मृत्युदर 1.83 फीसदी दर्ज की गई है।

शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संर्पक में आए हैं कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img