Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

डिप्टी सीएम ने सड़क का वर्चुअल शिलान्यास किया

  • मेजर ध्यानचंद पथ योजना में क्रिकेटर पीके का गांव चुना

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में मेजर ध्यानचंद पथ योजना का शुभारम्भ किया गया है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के पैतृक गांव लपराना में 750 मीटर सड़क का वर्चुअल शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में मेजर ध्यानचंद पथ योजना का शुभारम्भ किया गया।

शुक्रवार को कस्बा बनत स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय से उप मुख्यमंत्री वर्चुअल क्रिकेटर प्रवीण कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष से जुड़े। उप मुख्यमंत्री ने मूलरूप से शामली जनपद के गांव लपराना निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी प्रवीण कुमार के गांव में 750 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया है। जिसकी मरम्मत में करीब 7.59 लाख की लागत लगेगी।

वर्चुअल शिलान्यास के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र तोमर, विनय कुमार, पिंटू राणा, वीके जैन, रविंद्र कुमार, वीके मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img