Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

द. अफ्रीका की जीत में चमके डी कॉक, विश्व कप में आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

  • जड़ा लगातार दूसरा शतक, रबाडा ने झटके तीन विकेट, आॅस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: वनडे विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया को उनकी सबसे बड़ी हार मिली है। टीम को लखनऊ में साउथ अफ्रीका ने 134 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इससे पहले साल 1983 में आॅस्ट्रेलिया को भारत ने 118 रन से हराया था। इकाना स्टेडियम में आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलिया टीम 40.5 ओवर में 177 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका से ओपनर क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया, वहीं दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। 109 रन की पारी खेलने के लिए डी कॉक को प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप मैच में शतक लगाया था।

आॅस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार मिली है। टीम को इससे पहले भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता है। टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका 102 रन से हराया था। पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर पहुंच गया है, जबकि कंगारू टीम 9वें नंबर पर पहुंच गई। आॅस्ट्रेलिया की शुरूआत बहुत निराशाजनक रही।

पहले पावरप्ले में आॅस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खो दिए। आॅस्ट्रेलिया के टॉप 3 बैटर मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोयनिस आॅस्ट्रेलिया के छठे विकेट के रूप में आउट हुए। कगिसो रबाडा की गेंद (18वें ओवर की तीसरी गेंद) लेग स्टंप को छोड़ते हुए निकल रही थी। स्टोयनिस से इस पर बल्ला लगाने की कोशिश की। जब गेंद बैट के पास से गुजर रही थी तब हल्की सी आवाज आई।

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इसके बाद रिव्यू लिया गया। रिव्यू में थर्ड अंपायर ने स्निको मीटर में आवाज आने के कारण स्टोयनिस को आउट दे दिया। हालांकि, बाद में फिर से रिप्ले देखने पर पता चला कि गेंद बैट से नहीं बल्कि स्टोयनिस के ग्लव्स में लगी थी। जिस हाथ के ग्लव्स पर गेंद लगी थी वह बॉल के संपर्क में आने के समय बैट पर नहीं था।

आॅस्ट्रेलिया टीम लगातार दूसरे मैच में 200 रन का आंकड़ा नहीं पार सकी। उन्हें पहले मुकाबले में भारत ने 199 रन पर आॅलआउट कर दिया, टीम दूसरे मुकाबले में 177 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आॅस्ट्रेलिया से कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 27 और पैट कमिंस ने 22 रन की पारी खेली। बाकी बैटर्स को 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img