Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त संजय कुमार ने गंगा-यमुना संगम का किया निरीक्षण

  • गन्ना मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर बनाई गई परियोजना
  • मंडलायुक्त ने गंगा-यमुना संगम स्थल का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने क्षेत्र के गंदेवडा में गंगा-यमुना संगम का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सोलर लाइट और घाट के रखरखाव के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद शामली शहर में निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के विशेष प्रयास से गंगा-यमुना नदी के गांव गंदेवड़ा स्थित संगम स्थल पर अवस्थापना विकास के लिए 2.34 करोड़ की परियोजना बनाई गई थी।

परियोजना के लिए वर्ष 2018-19 में पांच लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी जिससे गंदेवड़ा संगम घाट का निर्माण कराया गया।

गन्ना मंत्री की पहल पर वित्तीय वर्ष 2020 में संगम स्थल के विकास के लिए 177.03 लाख के बजट का प्रावधान किया गया। जिसके साथ सापेक्ष गत 25 अगस्त को 88 लाख रुपये वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हो चुकी है।

इस धनराशि से मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर संगम के दोनों तरफ सुंदरीकरण का कार्य होगा। इस दौरान मंडलायुक्त संजय कुमार ने गंगा-यमुना संगम नहर पर निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

पटरी के दोनों ओर इंटरलॉकिंग, सोलर लाईट लगने तथा बैठने के लिए बेंच बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नदी को स्वच्छ रखें।

मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा-यमुना संगम के लिए एक समिति बनाई जाए, जो कूड़ा करकट, पॉलीथिन न डालने और साफ-सफाई की निगरानी रख सके। उन्होंने कहा कि समिति में एक प्रशासनिक

अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधि, गांव के गणमान्य लोग शामिल किए जाए। यहां पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है।

यमुना घाट के दोनों ओर 10-10 मीटर पर एलईडी लाईट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यमुना संगम पर शौचालय का निर्माण, चेजिंग रूम, पीने के पानी की टंकी लगाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि आमावस्या, श्रवण मास व गंगा दशहरे पर लगने वाले मेले में दुकाने आसपास के इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की ही लगाई जाए, ताकि उनको रोजगार उपलब्ध हो सके, जिसका निर्णय समिति द्वारा लिया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img