Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

भारत की जीत पर इजराइल के राजदूत ने किस पर कसा तंज, कही बड़ी बात

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद इस्राइल की तरफ से भी बयान सामने आ रहे हैं। मैच के दौरान इस्राइल-हमास के बीच जंग का एक पोस्टर सामने आया था। एक फैन वह पोस्टर लिए खड़ा था। इसके बाद इस्राइल ने उस फैन और उसके पोस्टर के फोटो को शेयर करते हुए ‘धन्यवाद भारत’ कहा था।

अब भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन का बयान सामने आया है, जिसमें वह टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान टीम और वहां के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर तंज भी कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि हार के बाद पाकिस्तान अपनी जीत हमास को समर्पित नहीं कर पाया।

06 5

नाओर ने लिखा- हमें खुशी है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया। मैच के दौरान हमारे भारतीय मित्रों ने पोस्टर दिखाकर कर इस्राइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

इससे हम बेहद भाव विभोर हैं। नाओर ने उसी फैन का पोस्टर भी शेयर किया। पोस्टर में पीएम मोदी और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को साथ देखा जा सकता है। पोस्टर पर लिखा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग में इस्राइल के साथ खड़ा है।

04 7

रिजवान ने गाजा को लेकर किया था ट्वीट

03 11

इससे पहले पाकिस्तान के रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद बड़ा बयान दिया था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिजवान ने शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 131 रन की पारी खेली थी। इस पारी के बाद रिजवान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- यह जीत गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत स्वागत और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बेहद आभारी हूं।

पाकिस्तान को अहमदाबाद में भारत के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वनडे विश्व कप में लगातार आठवीं बार शिकस्त दी। अब भारत का सामना 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तानी टीम 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से चिन्नास्वामी में भिड़ेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img