Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, 6.3 रही तीव्रता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को एक बार फिर अफगानिस्तान के पश्चिमी भाग में भूकंप का झटका लगा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता मापी गई है। ठीक एक सप्ताह पहले भी यहां बड़ा भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं क्षेत्र में पूरे गांव तक तबाह हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज रविवार को आए भूकंप से अभी तक कोई जनहानि या हताहत होने की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया गया है कि एक सप्ताह पहले 7 अक्टूबर को आए भूकंप ने हेरात में कई गांवों को तबाह कर दिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये देश में हाल के इतिहास में आए सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एक सप्ताह पहले मारे गए लोगों में से 90 फीसदी से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे।

अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि पहले आए भूकंपों के कारण पूरे प्रांत में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उधर संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र जेंडा जान जिले में था, जहां 1,294 लोग मारे गए जबकि 1,688 घायल हुए और लगभग हर घर नष्ट हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती भूकंप भी 6.3 तीव्रता का था। इसके कारण सैकड़ों मिट्टी-ईंट के घर नष्ट हो गए जो इतनी ताकत का सामना नहीं कर सकते थे। स्कूल, स्वास्थ्य क्लीनिक और अन्य ग्रामीण सुविधाएं भी ध्वस्त हो गईं। बताया गया है कि अब धूल भरी पहाड़ियों पर काफी कम गांव ही बचे हैं। जीवित बचे लोग अपने परिवार के कई सदस्यों की मृत्यु से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img