Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: कच्ची शराब को लेकर हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में पुलिस ने दो लोगों को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पथरी के जंगल में भट्ठियां लगाकर बनाई जा रही कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 40 लीटर कच्ची शराब और भट्टी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर भट्टी उपकरणों को सील कर दिया है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुखबिंदर निवासी डेरा पथरी और तीरथ निवासी झिवरेडी थाना लक्सर बताया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img