Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोहली एक विश्व कप में विराट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश साल पारी रन
विराट कोहली भारत 2023 10 674*
सचिन तेंदुलकर भारत 2003 11 673
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 2007 10 659
रोहित शर्मा भारत 2007 9 648
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2019 10 647

सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। सचिन ने 2003 में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। तेंदुलकर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा
विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था।

संगकारा से आगे निकले, पोंटिंग के बराबर पहुंचे विराट
विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 217वीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा ने 216 बार ऐसा किया था। सचिन तेंदुलकर (264) उनसे आगे हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 217 बार ऐसा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img