Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Assembly Election Results 2023: एमपी-राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस आगे

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके फौरन बाद ही शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमतके आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

तेलंगाना सांसद बोले हमें- भाजपा, एआईएमआईएम का समर्थन मिलेगा

तेलंगाना में बीआरएस के सांसद के केशवा राव ने कहा कि मैं आंकड़ों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं सर्वे को कम नहीं आंक रहा। आपके पास अपने आंकड़े हैं और हमारे पास हमारे आंकड़े हैं। सर्वे में भले ही कांग्रेस को बहुमत दिया गया है लेकिन मेरे हिसाब से बीआरएस को बहुमत मिलेगा। कांग्रेस अकेले लड़ाई लड़ रही है और उनके पास किसी का समर्थन नहीं है। उन्हें सारी सीटें अकेले दम पर लानी हैं लेकिन भाजपा और एआईएमआईएम हमें समर्थन देंगे।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में अभी तक भाजपा को बहुमत

मध्य प्रदेश में सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 130, कांग्रेस 96 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।

राजस्थान में भाजपा 105, कांग्रेस 80 और 14 सीटों पर अन्य आगे हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर अन्य आगे हैं।

तेलंगाना में कांगेस 63, बीआरएस 46, भाजपा पांच और पांच सीटों पर ही अन्य आगे हैं।

शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा आगे

मध्य प्रदेश में भाजपा 114 और कांग्रेस 97 सीटों पर आगे हैं। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।

राजस्थान में भाजपा 97 सीटों पर और कांग्रेस 95 सीटों पर आगे है। अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 32 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।

तेलंगाना में बीआरएस 35 सीटों पर, कांग्रेस 55 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर आगे है। पांच सीटों पर अन्य आगे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img