Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

…फिर विदेश यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, उठे सवाल!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के 5 राज्यों मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों से कांग्रेस के लिए बुरे नतीजे सामने आए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत हासिल किया है और मिजोरम में भी दो सीटें जीती हैं। इस परिणाम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, दूसरी ओर खबर आई है कि राहुल गांधी चुनाव परिणाम के ठीक बाद विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।

राहुल गांधी 8 दिसंबर से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की 7 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वह 8 दिसंबर की शाम को मलेशिया पहुंचेंगे और 10 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। इसके बाद वह 11 दिसंबर को सिंगापुर पहुंचेंगे और 12 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। राहुल सिंगापुर के बाद 13 दिसंबर को जकार्ता पहुंचेंगे। वहीं, 14 दिसम्बर को राहुल हनोई जाएंगे। इसके बाद वह 15 दिसंबर की रात हनोई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नवंबर महीने में देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों का आयोजन किया गया था। 3 दिसंबर 4 राज्यों और 4 दिसंबर को मिजोरम चुनाव के परिणाम जारी किए गए थे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। मिजोरम में ZPM ने जीत हासिल की और भाजपा को दो सीट तो वहीं, कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली। तेलंगाना में कांग्रेस ने केसीआर को सत्ता से बाहर कर के पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है। यहां भाजपा को 8 सीट मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img